जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र के खानापट्टी गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीरामकथा का बुधवार को भव्य समापन हुआ। रामलीला मैदान पर चले इस आध्यात्मिक आयोजन के अंतिम दिन विश्व कल्याण की कामना से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां दीं। देर शाम आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।