फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में 25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 08 May 2026 10:55 PM IST

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने 25 क्षय रोगियों को नियमित दवा के सेवन और पोषण पोटली का वितरण किया। साथ ही पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात कुमार ने विश्व रेड क्रॉस दिवस पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल यादव ने क्षय रोगियों को समय से दवा व स्वस्थ पौष्टिक आहार के सेवन करने के लिए प्रेरित किया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जौनपुर के सचिव डॉ. मनोज वत्स ने कहा कि टीबी अब आसानी से ठीक होने वाला मर्ज है। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशील अग्रहरि ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें