जौनपुर। नगर के शिया कॉलेज में आयोजित मजलिस ने इस बार केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर सामाजिक एकता, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और इंसानियत का बड़ा संदेश दिया। बृहस्पतिवार की रात ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनई की मजलिस में उस समय विशेष महत्व जुड़ गया, जब ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनई के प्रतिनिधि आयतुल्लाह डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने शिरकत कर संबोधित किया। आयतुल्लाह डॉ. हकीम इलाही ने कहा कि जौनपुर की सरज़मीन पर आकर उन्हें एक अलग ही अपनापन महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि यहां की तहज़ीब, इल्म की परंपरा और गंगा-जमुनी संस्कृति पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है।