आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में धरना दिया। इसके बाद मांग पत्र संबंधित पत्रक उच्चाधिकारियों को सौंपा। बदलापुर तहसील परिसर में संघ के तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में प्रदर्शन किया। संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र को पत्रक को पत्रक सौंपकर निस्तारण की मांग की है। इस अवसर पर लालचंद पांडेय, अरविंद यादव, शशांक सिंह, मनमीत, वीरेंद्र, शिवकुमार, बबीता, पूजा, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।