फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरकारी वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हादसे के बाद भीषण चक्काजाम, कई थानों की पहुंची फोर्स

जाैनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज (खरगसीपुर) गांव के पास सरकारी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल भेजकर जमालापुर-बाबतपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर फोर्स पहुंचकर स्थानीय लोगों को समझाने में जुटी रही। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खरगसीपुर के समीप बुधवार की सुबह पूरेलला गांव निवासी रामनरेश बनवासी बाइक से कही जा रहा था, जैसे ही वह खरगसीपुर के समीप पहुंचा कि सामने से उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एक वाहन आ रही थी, जो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चक्काजाम की सूचना पाकर क्षेत्रधिकारी माड़ियाहूं समेत सुरेरी, रामपुर, नेवढ़िया थाने की फोर्स मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाने में जूटी रही। उधर, ग्रामीण मुकदमा दर्ज करने की जीद पर अड़े रहे। रामपुर के ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह 'मंकू' ने मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराया। वहीं, घायल की माता पियारी देवी की तहरीर पर मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के खमरिया डमुआन गांव निवासी चालक राहुल कुमार दुबे पुत्र राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ बीएनएस बनाम वाहन सांख्य up79ht3132 पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें