डायट सभागार में अमर उजाला की ओर से बृहस्पतिवार को अखबारों की उपादेयता विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। इसमें शासन की ओर से छात्रों को अखबार पढ़वाने के लिए जारी निर्देश पर चर्चा हुई। इसमें अखबारों के महत्व पर शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि अखबारों से देश विदेश की सूचनाएं मिलती है साथ ही तैयारी करने में भी सहायक होते हैं।