जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पौनी हसनपुर गांव में ग्राम सभा की नवीन परती भूमि पर बिना अनुमति स्थापित की गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को मंगलवार को प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन किया गया, हालांकि अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।