फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मड़ियाहूं तहसील में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, जानें- पूरा मामला

मड़ियाहूं स्थानीय तहसील के अधिवक्ता को पड़ोसियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने पर नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर पुलिस तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। थाना अध्यक्ष के मुकदमा दर्ज किए जाने के आश्वासन पर अधिवक्ता शांत हुए। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चितवार गांव निवासी अधिवक्ता झारखंड पटेल से उनके पड़ोसियों का पुराना जमीनी विवाद है। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व झारखंडे पटेल अपनी जमीन पर मिट्टी पाट रहे थे तो उनके पड़ोसियों द्वारा गाली गलौज देकर काम रुकवा दिया गया। मामले की सूचना अधिवक्ता द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया ।अधिवक्ता का आरोप था कि गुरुवार की शाम पुनः पड़ोसियों ने अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दिया ।अधिवक्ता द्वारा शुक्रवार को तहसील जाकर अधिवक्ताओं के बीच अपनी बात रखी गई, जिससे नाराज होकर अधिवक्ताओं ने तहसील व पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए और विपक्षियों पर कार्यवाही की मांग करने लगे। थाना प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर अधिवक्ता वापस गए। इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंह, इंद्रजीत गौतम, घनश्याम मिश्रा, राम लखन पटेल ,प्रदीप सिंह ,गुलाब दुबे ,राजेंद्र प्रसाद दुबे सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें