फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर में 70 मंडपों में 551 जोड़ों का हुआ विवाह

प्रगति चंद Updated Sat, 07 Dec 2024 06:05 PM IST

बदलापुर सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में 6वें बदलापुर महोत्सव का आयोजन विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुआ। महोत्सव का शुभारंभ सामूहिक विवाह समारोह के साथ हुआ। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वर जोड़ा जामा तथा वधुएं लाल साड़ी एवं गोटेदार लाल चुनरी धारण किए हुए सुसज्जित थीं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 70 मंडपों में सभी वर-वधुओं को परिधान, उपहार सामग्री पायल, बिछिया, कील, सूटकेस, बर्तन सेट और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें