जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में नौ दिन से लापता दसवीं की छात्रा का शव गांव के ही तालाब में पड़ा मिला था। मामले में न्याय मिलने तक परिजनों ने छात्रा का शव लेने से इन्कार कर दिया है सीओ कालपी के आश्वासन पर परिजन माने हैं। पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है, जिसमें कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद सहेली समेत कुछ संदिग्धों को उठाया गया। बवाल न हो इसके लिए कालपी सर्किल के तीन थानों का पुलिस बल तैनात है।