कदौरा थाना क्षेत्र के बसरेही गांव में एक महीने पहले हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार, नकदी और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की है