जालौन जिले की रामपुरा थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने शुक्रवार-शनिवार की देर रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गोली लगने से घायल कर दिया, जबकि उनके एक साथी को खदेड़ कर दबोच लिया। आरोपियों के पास से अवैध असलहे, चोरी का सामान, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।