फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से लाखों की गृहस्थी राख

Shikha Pandey Updated Tue, 03 Mar 2026 09:20 PM IST

आटा क्षेत्र के परासन ग्राम पंचायत के मजरा भडरा डेरा गांव में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने दो किसानों की वर्षों की कमाई पल भर में राख कर दी। घटना के समय दोनों किसान अपने खेतों में फसल की कटाई-मड़ाई में व्यस्त थे। ग्रामीणों ने अचानक गांव की ओर आग की लपटें उठती देखीं तो हड़कंप मच गया। तत्काल गृहस्वामियों को इसकी सूचना दी गई और लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। आग सबसे पहले किसान जगदीश के कच्चे मकान में लगी थी। बताया जा रहा है कि घरेलू बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली थी। देखते-ही-देखते जगदीश का पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया। आग से घर में रखे सोने-चांदी के जेवर जल गए। एक माह पूर्व बेची गई बकरियों के 90 हजार रुपये भी राख हो गए। मजदूरी से जुटाए गए करीब 10 हजार रुपये समेत लगभग एक लाख रुपये की नकदी भी नष्ट हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें