मस्जिद में लाउडस्पीकर से होने वाली अजान की आवाज से नींद में खलल की इविवि कुलपति की शिकायत के बाद ध्वनि प्रदूषण को रोकने को लेकर अफसरों ने कमर कस ली है। हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए आईजी केपी सिंह ने रेंज के सभी जिला कप्तानों व डीएम को पत्र जारी किया है।