सादाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हवन यज्ञ हुआ। उनकी प्रतिमा स्थल पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रालोद नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। विधायक गुड्डू चौधरी सहित कई लोगों ने आहूतियां दीं। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गुड्डू चौधरी ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का हितैषी बताया।