सावन में बसपा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा ने सादाबाद में कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने शिवभक्तों को फूल-माला पहनाकर और पटका ओढाकर सम्मानित किया। अविन शर्मा ने उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों का सम्मान करना सौभाग्य है। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।