सादाबाद में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सुबह 4:30 बजे रोडवेज बस स्टैंड के निकट अनियंत्रित हुए डंपर ने वाल्ट साइड में आकर मैक्स को टक्कर मार दी। टक्कर से मैक्स में सवार चालक और क्लीनर समेत छह लोग घायल हो गए। घटना में मैक्स को काटकर निकाले गए गंभीर रूप से घायल क्लीनर 28 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र अवनीश कुमार निवासी थरोरा सहपऊ की मौके पर ही मौत हो गई है।