सादाबाद क्षेत्र के गांव कजरौठी में ग्रामीण मीठे पानी के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। अधूरी पानी की टंकी और खुदी गलियां उनकी परेशानी का मुख्य कारण हैं। ग्रामीणों को पीने का मीठा पानी करीब तीन किलोमीटर दूर ऊंचागांव (सैनपुर) स्थित हैंडपंप से लाना पड़ता है। कजरौठी निवासी महावीर सिंह ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से लोग साइकिल से पानी ढोने को मजबूर हैं। पल्हावत निवासी महावीर सिंह के अनुसार, एकमात्र मीठे पानी के हैंडपंप पर सुबह-शाम सैकड़ों की भीड़ लगती है। पानी के लिए ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। मियां नगला निवासी पार्वती देवी ने बताया कि महिलाएं रोज ऊंचागांव पुलिस चौकी के पास से पानी भरकर लाती हैं।