सादाबाद कस्बा के बिसावर स्थित मोहल्ला मुकन्दपुर में 22 दिसंबर की रात दो बजे अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी के अंदर सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध बनी सिंह पुत्र राम सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई। साथ ही झोपड़ी में बंधी 10 बकरियां भी जलकर राख हो गईं।