सासनी कोतवाली क्षेत्र में रुदायन मार्ग पर अंग्रेजी शराब के ठेके के निकट परचूनी की दुकान के गेट की कुंडी काटकर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उसे थाने से धमकाकर भगा दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि कस्बा प्रभारी ने दुकान सीज कर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी है।