फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी में ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी

Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 29 Jun 2026 02:07 PM IST

प्रदेश सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री सिस्टम का विरोध हो रहा है। सोमवार को लगातार बारहवें दिन अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। सासनी दि बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, स्टांप वेंडर और कातिबों ने अपने चैंबर बंद रखे। इससे बैनामा और मुकदमों की पैरवी कराने आए लोगों को काफी परेशानी हुई। बादकारी राकेश कुमार को जमीनी बंटवारे के प्राथमिकी दर्ज में काम न होने से वापस लौटना पड़ा। राजकुमार सिंह सठिया भी बैनामा न करा पाने के कारण गर्मी में वापस गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती, प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार पर बहरी-गूंगी होने का आरोप लगाया। इस दौरान महेंद्र सिंह,प्यारेलाल शर्मा, राजेश लवानिया, राजेश शर्मा, संतोष शर्मा, योगेश शर्मा, मनवीर सिंह, संजीव कुमार, गौरीशंकर, केपी सुमन, कृष्ण सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, सुभाष सिंह, भरत सिंह बघेल, गिर्राज किशोर, हर्षित लवानिया आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें