सासनी के छौंड़ा निवासी 23 वर्षीय पंकज पुत्र कांता प्रसाद नगला गड़ू स्थित मटरुमल धन्नालाल ऑयल मिल में पहले दिन काम करने गया था। नौकरी के पहले ही दिन पंकज को एक मशीन पर काम करने के लिए लगा दिया गया, जबकि वह मशीन का काम नहीं जानता था। 12 दिसंब की रात को पंकज उस चलती हुई मशीन की चपेट में आ गया। मशीन के अंदर ही उसकी मौत हो गई।