फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में रुद्राम्बिका महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ

सिकंदराराऊ में शुक्रवार को कासगंज रोड स्थित श्री राधाजी बैंक्विट हॉल में सात दिवसीय रुद्राम्बिका महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं पीत साड़ी पहनकर सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए थीं। मुख्य यजमान उदय पुंडीर और उनकी पत्नी पूजा पुंडीर भागवत कथा पुराण लेकर सुसज्जित रथ में शामिल हुए। यह यात्रा बैंक्विट हॉल से गांव टिकरी खुर्द पहुंची, जहां कलशों में गंगाजल स्थापित कर पूजा संपन्न हुई। यात्रा के बाद महिलाओं को स्वल्पाहार कराया गया। इसके पश्चात स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने यज्ञ मंडप में शुभ प्रवेश कराया और मंत्रोच्चार के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा पाठ प्रारंभ हुआ। ज्ञानानंद महाराज ने भागवत कथा को सभी धर्मों का मूल बताया, जिसके श्रवण से मन निर्मल और वातावरण आनंदमय होता है। इस अवसर पर सोमेश यादव, देवेंद्र राघव, जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें