अलीगढ़ में गभाना के गांव पिपलकोट निवासी 53 वर्षीय अनिल कुमार शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत 220 केवीए नगला जलाल बिजली घर पर ट्रांसमिशन में श्रमिक के रूप में काम करता था। यहां काम करने वाले कर्मचारी परिसर में ही बने आवासों में रहते हैं। 9 जनवरी रात्रि लगभग 11:30 बजे राजवीर शर्मा काम समाप्त करके अपने कमरे पर आया। वह चारपाई पर सो गया । दूसरे कमरे में उसकी पत्नी दो बेटियों के साथ सो रही थी। रात्रि में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कमरे में चल रहा टेलीविजन फट गया। कमरे में फैले हुए समान, कपड़ों में आग लग गई।