हाथरस की अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में 21 मई को सत्संग हादसे के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से दाखिल उन्मोचन (आरोपों से मुक्ति) के प्रार्थना पत्र पर बहस हुई। बहस बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने की। अब इस मामले में चार जून को अगली सुनवाई होगी। सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से सत्संग हादसे की पत्रावली स्थानांतरित होकर अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में पहुंच गई है।