हाथरस शहर की घनी आबादी वाले पंजाबी मार्केट स्थित एक साड़ी शोरूम में 6 मार्च की देर शाम शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। इससे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी, कोतवाली सदर पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारी कई दमकल की गाडिय़ों सहित मौके पर पहुंच गए। देर रात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई थी। शोरूम मालिक के मुताबिक अग्निकांड में 40 से 50 लाख रुपए के नुकसान हुआ है।