फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाथरस में सहपऊ गांव नगला मनी में माइनर ओवरफ्लो, करीब 60 बीघा आलू की फसल में भरा पानी

सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला मनी के खतों से गुजरने वाली पीहुरा रजबहा से निकली माइनर 19 नवंबर रात पुलिया में कचड़ा भरने से ओवरफ्लो हो गई। इससे आसपास की करीब 60 बीघा आलू की फसल पानी से लबालब हो गई। खेतों में पानी भरने की जानकारी किसानों को सुबह हुई। पीहुरा रजबहे से जुड़े माइनर में 19 नवंबर को पानी आ गया। नगला मनी के पास माइनर व पुलियों की सफाई न होने की वजह से कचड़ा पुलिया में फंस गया। इस पानी आगे बढ़ने के जगह ओवरफ्लो होकर पटरी व आसपास के खेतों में भरने लगा। इसकी जानकारी किसानों कों बुधवार की सुबह खेतों पर पहुंचने पर हुई। जैसे ही किसानों ने खेतों को पानी से भरा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें