हाथरस के मेंडू रोड स्थित बैनीराम बाग में ठा.श्रीकृष्ण चंद्र महाराज व हनुमानजी महाराज ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे 134वें पांच दिवसीय श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के अंतर्गत 11 नवंबर को कंस वध लीला का मंचन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण व ग्वाल वालों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कंस का वध किया। इससे पूर्व शहर में धूमधाम के साथ भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।