जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हाथरस में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। जनपद में धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया। नमाज से पूर्व व नमाज के दौरान लगातार ड्रौन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके ।