27 सितंबर को सादाबाद पुलिस टीम को रात में गस्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम बढार में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला युवक सादाबाद मुरसान रोड से धनौली मोड़ पर खड़ा है । वहां पहुंचकर अभियुक्त रिजवान को पकड़ने का प्रयास किया गया, किन्तु अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर किया । पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुये सादाबाद-मुरसान रोड से धनौली जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे घायल अभियुक्त घायल हो गया।