फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस एसपी ने शुरू की "पंख स्नेल लेटर राइटिंग" पहल

Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 18 Aug 2026 10:39 PM IST

हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने "पंख स्नेल लेटर राइटिंग" पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच बच्चों को अपने विचारों और सपनों को कागज पर उतारने के लिए प्रेरित करना है। मिशन शक्ति अभियान के तहत सेठ हरचरन दास गर्ल्स इण्टर कॉलेज में एक पत्र लेखन कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम अपने मन की बात, अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों पर आधारित पत्र लिखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अंजुला सिंह माहौर ने की। जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें