अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ 9 मार्च को हाथरस आईं। उन्होंने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना कोतवाली नगर व थाना सादाबाद क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों व जिले को आवंटित अर्धसैनिक बल के ठहरने के स्थानों का निरीक्षण किया।