हाथरस के सादाबाद में रविवार को छुट्टी दिन था और मौका था क्रिकेट के महाकुंभ आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल का। क्रिकेट का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। घर, दुकान, प्रतिष्ठानों के अलावा कस्बे में कई जगह बड़ी स्क्रीन लगाकर वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण किया गया। फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए क्रिकेट फैंस की खूब भीड़ रही।