हाथरस में लाड़पुर चौकी प्रभारी द्वारा ग्राम प्रधान के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और अभद्रता किए जाने के विरोध में प्रधान संगठन ने एकजुट होकर हंगामा किया। प्रधानों ने चौकी को घेरकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रधानों ने चौकी पर ताला लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि चौकी प्रभारी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया।