फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नर्सिंगहोम में नवजात व प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा

शहर में सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी के बीच स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार देर रात प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया तो अस्पताल संचालक कर्मचारियों समेत नवजात के शव काे अंदर कर भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। सांडी थाना क्षेत्र के टेभनापुर निवासी रेहान अली की पत्नी जीनत गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जीनत को सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। आरोप है कि वहां मौजूद एक आशा ने परिजनों को बरगलाकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचा दिया। यहां प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर प्रसूता को रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें