फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में महिला से अवैध संबंध में हुई थी मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या

शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 11:03 AM IST

पत्नी से अवैध संबंधों की जानकारी पर पति ने मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया। बीते शुक्रवार से लापता मेडिकल स्टोर संचालक का शव शनिवार रात सुरसा थाना क्षेत्र में मझिला पुल के पास नहर में मिलने के बाद हुई जांच में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने हत्या कर शव फेंकने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस का मानना है कि हत्या में कोई और भी शामिल है। उसकी तलाश भी की जा रही है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बांसी निवासी सचिन कुमार राजपूत (25) मेडिकल स्टोर चलाते थे। उसका मेडिकल स्टोर सांडी के चौधरियापुर के पास है। बीते शुक्रवार को वह मेडिकल स्टोर गए थे। दोपहर में यहीं से संदिग्ध हालात में लापता हो हो गए थे। परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। शनिवार देर शाम सांडी पुलिस को सूचना दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें