फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: एटीएम में करंट से सफाई कर्मी की मौत, मचा कोहराम

Shikha Pandey Updated Thu, 09 Jul 2026 08:59 PM IST

हरदोई में बावन चुंगी स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मी को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे साथी सफाई कर्मी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के तत्योरा के मजरा रुकमनापुर निवासी मनोज (42) पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती इन दिनों मल्लावां विकास खंंड के सुमेरपुर गांव में थी। बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी कर दोपहर बाद साथी सफाई कर्मी मनोज कुमार के साथ वापस आए थे। मनोज कुमार ने बताया कि मनोज ने उन्हें बावन चुंगी पर उतार दिया और पास ही लगे एटीएम से रुपये निकालने चला गया। एटीएम छूते ही मनोज को करंट लग गया और वह तड़पने लगा। शोर सुनकर वह भी एटीएम के पास पहुंच गया और डंडे से मनोज को एटीएम से अलग किया। एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में मां फूलकुमारी पत्नी रीतू देवी, दो बेटियां और एक बेटा है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें