फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदोई में बरातियों से भरी बोलेरो और मिनी बस की भिड़ंत में चार महिलाओं समेत पांच की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर मल्लावां कोतवाली इलाके में बरातियों से भरी बोलेरो और मिनी बस की भिड़ंत हो गई। घटना में बोलेरो सवार चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बोलेरो सवार पांच लोग घायल भी हुए हैं। माधौगंज थाना इलाके के सेउढाई गांव निवासी दिग्विजय की शादी रविवार को थी। बरात कानपुर के शिवराजपुर गई थी। इसी बरात में माधौगंज थाना क्षेत्र के सेउढाई निवासी सीमा देवी (40) पत्नी दयाराम, प्रतिभा देवी( 32) पत्नी रोहित, प्रतिभा (42) पत्नी छोटेलाल, रामलली (50) पत्नी अनिल कुमार ,शुभम (28) पुत्र जसवंत, विमल (40) पुत्र मानसिंह, केशव (12) पुत्र रोहित, शौर्य (10) पुत्र दयाराम अजय (12) पुत्र पुष्पेंद्र, राम हर्ष (52) भी गए थे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें