चार कमल ककड़ी चुराना एक किसान को दस साल के बाद महंगा पड़ गया।उसे इस मामूली चोरी के लिए पांच दिन जेल में बिताने पड़े। 40 रुपये की कमल ककड़ी चुराने के आरोप में पहले किसान ने 700 रुपये जुर्माना भरा और फिर 20 -20 हजार रुपए की दो जमानत देकर जेल से बाहर आया। वहीं अब सिस्टम की इस कार्रवाई को देख सभी हैरान हैं।