उत्तर प्रदेश के हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र में कांवड़ियों और गांववालों के बीच बहस के बाद हुई झड़प में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद कांवड़ियों ने संबंधित थाने पहुंचकर हंगामा भी किया। दरअसल नदी में नहाते समय कांवड़ियों और गांव के बच्चों के बीच विवाद हुआ था जो बाद में इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने मौके पर आग भी लगा दी।