फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हापुड़ के सिंभावली में फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

आकाश दुबे Updated Thu, 27 Feb 2025 11:52 PM IST

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुडलिया की गंगा विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर शाम 26 वर्षीय महिला अंजली ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगा विहार कॉलोनी रोहित की शादी करीब तीन साल पहले अंजली के साथ हुई थी। मृतका के देवर आकाश ने बताया कि रोहित ट्रक चालक है। जो करीब आठ दिन पहले घर से अपने काम पर गया था। बृहस्पतिवार की शाम उनकी बड़ी भाभी ने अचानक रोहित के कमरे में झांका, तो अंजली कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसकी सूचना अन्य परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं,फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुला लिया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें