नगर के नक्का कुआं मेला रोड स्थित वन विभाग जंगल से कुछ लोगों ने अवैध रूप से पेड़ काट डाले। मामले की जानकारी पर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय सांठगांठ से बाहरी लोग पेड़ काटते हैं, और वन विभाग के कर्मचारी आसपास के ग्रामीणों पर कार्रवाई करते हैं।