फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हापुड़ में जेसीबी चालक ने टोल प्लाजा के बूथों को तोड़ा, छिजारसी टोल प्लाजा की घटना

शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jun 2024 10:52 AM IST

हापुड़ जिले के पिलखुवा में शुल्क मांगने पर जेसीबी चालक ने टोल प्लाजा के दो बूथों को तोड़ दिया। यह सारा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। घटना के बाद चालक जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस और कर्मी चालक की तलाश में जुटे हैं। मंगलवार की सुबह एक युवक गाजियाबाद की ओर से जेसीबी लेकर छिजारसी टोल प्लाजा की लेन संख्या 15 पर पहुंचा। आरोप है कि प्लाजा की लाइन पर मौजूद कर्मी के शुल्क मांगने पर चालक ने जेसीबी से उसके बूथों को तोड़ा शुरू कर दिया। इसके उपरांत चालक जेसीबी लेकर मौके से भाग गया, प्लाजा कर्मी देखते रह गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जेसीबी की तलाश में जुटी है। सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस टीम को जेसीबी की तलाश में लगाया गया है। टीम सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखने के साथ रोड पर तलाश कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें