हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपेडा गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव घर के पास खाली प्लॉट में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू कश्यप पुत्र सलेकचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीणों के अनुसार, सोनू शराब का आदी था और इसी लत के कारण उसकी पत्नी करीब 11 महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी।