लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी यूपी के हापुड़ स्थित गांव ददायरा, श्यामपुर, मलकपुर, कनिया, कल्याणपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण में खराब गुणवत्ता की सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों में जमकर हंगामा किया। एक दिन पहले बनी सड़क को ग्रामीणों ने अपने हाथों से उखाड़कर दिखाया और नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया।