फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार: भगवा रंग में रंगी गंगानगरी बृजघाट, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार को गंगा नगरी समेत क्षेत्र के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोले शंकर को जल चढ़ाया। इस दौरान हर-हर महादेव से शिवालय गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रविवार देर रात तक मंदिरों में तैयारियां चलती रहीं। दिन में मंदिर व परिसर की साफ-सफाई और सजावट का काम हुआ। मंदिरों के आसपास माला-फूल और प्रसाद की दुकानें लगी हैं। श्रद्धालु सुगमता से बाबा के दर्शन और जलाभिषेक कर सकें, इसके लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। नगर के बाबा मुक्तेश्वर महादेव, झारखंडेश्वर मंदिर और कल्याणेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। मंदिरों के आसपास बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल-माला और गंगाजल की भी दुकानें सज गई हैं। वहीं भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए पतित पावनी मां गंगा बृजघाट में जनपद बरेली, बदायूं ,चंदौसी, संभल, अमरोहा ,मुरादाबाद आदि स्थानों से शिव भक्तों का रविवार देर शाम से ही आगमन शुरू हो। शिव भक्तों के आगमन से गंगानगरी भगवा रंग में नजर आने लगी। हजारों की तादाद में शिव भक्त गंगाजल भरकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए । इस दौरान हाईवे समेत बाजार में सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस गस्त करती नजर आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें