हापुड़ नगर के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में सेवा पखवाड़ा प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छात्रों को टेबलेट वितरित किए। उन्होंने युवाओं से शिक्षित होकर विकसित भारत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सेवा पखवाड़ा की जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने सुबह बृजघाट पर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।