फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में रथ पर सवार होकर सुभद्रा व दाऊ संग नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ

Sharukh Khan Updated Thu, 16 Jul 2026 01:02 PM IST

हापुड़ में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। भगवान जगन्नाथ अपने भाई दाऊ व बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले तो दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहरवासी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में भाग लिया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मोहल्ला ब्रह्मनान से तड़के सुबह पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा खारी कुआं, चाह कमाल होते हुए पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुई। पालकी में विराजे भगवान जगन्नाथ का पंचाभिषेक किया गया। इसके बाद पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर से सुबह 8 बजे से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने के लिए पुराना बाजार पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ मच गई। यात्रा में संकीर्तन मंडलियों ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में पूरा शहर समा गया है। भजनों की धुन पर श्रद्धालु रथ को खींचते हुए थिरकते हुए चल रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें