फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी घायल बदमाश गिरफ्तार

विकास कुमार Updated Thu, 01 Jan 2026 09:11 PM IST

हाफिजपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 20 हजार रुपये के इनामी शातिर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ रामपुर कट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक संदिग्ध अवस्था में आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई। पूछताछ में बदमाश की पहचान गौरव निवासी ग्राम नाईपुरा, जनपद अमरोहा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बहादुरगढ़ पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें