फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाबूगढ़ में हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

अनुज कुमार Updated Mon, 26 May 2025 02:43 PM IST

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम होशदारपुर गढ़ी निवासी 45 वर्षीय बॉबी हिस्ट्रीशीटर को रविवार की देर रात अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार बॉबी गंभीर हालत ने 57 चौराहे के पास सड़क पर पड़ा था। बॉबी की घायल देख ग्रामीण उसे उठाकर नगर के देवनंदिनी अस्पताल ले आए। जहां अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस के साथ पहुंचे। जांच में बॉबी की पहचान हुई। बॉबी के कान के पास गोली लगी है। विजय गुप्ता ने बताया कि बाबी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बॉबी को गोली मार दी है। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जानकारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा। बताया जा रहा है कि घायल क्षेत्र में आयो होटल चलाता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें